आईटीआई इंदौर में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शासकीय संभागीय आईटीआई इंदौर में सत्र 2026 के लिये प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जिसके अंतर्गत आईटीआई प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र एवं छात्रायें निकटतम एमपी ऑनलाईन पर जाकर https://dsd.mp.gov.in/ पोर्टल के माध्यम से आईटीआई में प्रवेश-2026 हेतु रजिस्ट्रेशन कर सकते है। आईटीआई प्रवेश-2026 हेतु रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 जून है। प्रवेश संबंधित अन्य किसी जानकारी के लिये शासकीय संभागीय आईटीआई नंदानगर में संपर्क किया जा सकता है।
इसी तरह शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सांवेर के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। सांवेर में इलेक्ट्रीशियन और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेड में प्रवेश दिया जाना है।

Exit mobile version