अग्रवाल पब्लिक स्कूल टैक्स मामले मेंअब मूल फाइल ही लापता

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर नगर निगम के बहुचर्चित करोड़ों रुपये के प्रॉपर्टी टैक्स घोटाले में बड़ा खुलासा हुआ है। बिचौली मर्दाना स्थित अग्रवाल पब्लिक स्कूल की संपत्ति कर से जुड़ी मूल फाइल ही निगम के रिकॉर्ड रूम से गायब हो गई है। इसी फाइल में 3.19 करोड़ रुपये के टैक्स बकाये को कथित तौर पर घटाकर 1.82 करोड़ रुपये किए जाने से जुड़े अहम दस्तावेज मौजूद थे। मामले को गंभीर मानते हुए निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और कंप्यूटर लॉग्स के जरिए फाइल की पूरी ट्रैकिंग शुरू कर दी गई है। इसी बीच आज स्कूल संचालक एवं उद्योगपति विनोद अग्रवाल निगम मुख्यालय पहुंचकर आयुक्त से मिले। मुलाकात के बाद उन्होंने केवल इतना कहा कि निगम का नोटिस मिला है और उसका जवाब मैं दे रहा हूं । अब सवाल यह है कि करोड़ों की टैक्स गड़बड़ी से जुड़ी मूल फाइल आखिर गायब कैसे हुई और इसके पीछे लापरवाही है या कोई सुनियोजित खेल।

Exit mobile version