वार्ड 32 में ‘संकल्प से समाधान’ शिविर LIVE-महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सुनी नागरिकों की आवाज, मौके पर हुए कई समाधान

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर ।मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र-2 के वार्ड क्रमांक 32 में आयोजित ‘संकल्प से समाधान’ शिविर में जनसंवाद का सशक्त उदाहरण देखने को मिला। बाकि शिविरों की तरह इस शिविर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव स्वयं पहुंचे और बड़ी संख्या में मौजूद नागरिकों से सीधा संवाद किया।

शिविर में स्थानीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, क्षेत्र के वरिष्ठ सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी वर्मन जी, पार्षद पूजा पाटीदार, पार्षद मनोज मिश्रा, महापौर प्रतिनिधि महेंद्र ठाकुर, वार्ड 34 के पार्षद पति संजय चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

नागरिकों से संवाद करते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 12 जनवरी से 31 मार्च तक तीन चरणों में जन सुविधाएं आपके द्वारा और संकल्प से समाधान शिविर प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इतने बड़े देश में सरकार की प्राथमिकता है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे ,खासकर गरीब और जरूरतमंद वर्ग तक।

महापौर ने बताया कि वृद्धा पेंशन, कल्याणी योजना, संबल योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं सरकार चला रही है। इसके साथ ही नल कनेक्शन, जल निकासी, बिल्डिंग परमिशन, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे नगर निगम से जुड़े कार्यों को लेकर भी शिविर में समस्याएं सुनी गईं

- Advertisement -

शिविर के दौरान महिलाओं ने आंगनवाड़ी भवन की अनुमति न मिलने की समस्या रखी। महापौर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जिला अधिकारी से मौके पर ही फोन पर चर्चा की और समाधान के उपयुक्त कदम उठाने के लिए कहा। इस त्वरित कार्रवाई पर उपस्थित नागरिकों ने संतोष जताया।

सफाई व्यवस्था पर सख्त रुख
शिविर में रहवासियों ने सड़क सफाई और खाली प्लॉटों पर कचरा फेंके जाने की शिकायत भी उठाई। इस पर महापौर ने सीएसआई को मौके पर जा कर व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा, महापौर ने सीएसआई से कहा कि सड़कों पर सफाई कम नजर आ रही, जबकि आप अच्छा काम करते हैं।

इसके साथ ही खाली प्लॉटों पर कचरा डालने वालों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनता से सरकार तक सीधा सेतु संकल्प से समाधान शिविर में समस्याओं के त्वरित निराकरण और अधिकारियों की जवाबदेही ने यह स्पष्ट किया कि यह मंच केवल शिकायत का नहीं, बल्कि समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। नागरिकों ने भी महापौर के सीधे संवाद और मौके पर लिए गए निर्णयों की सराहना की।

Exit mobile version