मोबाइल टावरों से उपकरणों की चोरी करने वाला शातिर चोर पुलिस थाना हीरानगर द्वारा गिरफ्तार।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

• आरोपी के कब्जे से टावर से चोरी किया मश्रुका कुल कीमती 9 लाख 30 हजार रुपये व घटना मे प्रयुक्त एक्टिवा की बरामद

शहर मे चोरी/नकबजनी की वारदातो पर अंकुश लगाने व इनमे लिप्त आरोपियो की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) नगरीय इंदौर श्री अमित सिंह के निर्देशन मे पुलिस उपायुक्त जोन-3 श्री राजेश व्यास एवं अति० पुलिस उपायुक्त जोन-3 श्री रामस्नेही मिश्रा के मार्गदर्शन मे सहायक पुलिस आयुक्त हीरानगर श्रीमती रुबीना मिजवानी द्वारा थाना प्रभारी हीरानगर श्री सुशील पटेल व उनकी टीम को थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लिप्त बदमाशो के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर चोरी करने वालो पर कठोरतम कार्यवाही करने हेतु उचित दिशा निर्देश देकर कार्यवाही के लिए लगाया गया।
उक्त निर्देशों पर थाना हीरानगर पुलिस टीम दिनांक 09-01-26 को क्षेत्र मे रात्री गश्त के दौरान एमआर. 10 रोड इन्दौर के पास पहुंचे। जहा पर एक लडका संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया जो पुलिस के देखकर छिपने लगा तथा भागने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया तथा भागने का कारण पुछने पर गुमराह करने की कोशिश करने लगा जिससे हिकमा तमली से पूछताछ करते उसने बताया कि दिनांक 07/01/2026 व दिनांक 08/01/2026 को मैंने टावर का सिग्नल रिसीवर 5जी नेटवर्क को संचालित करने वाला बैस बैंड युनिट, G NODE B RAN PROCESSER यूनिट को सुखलिया, स्क्रीम नं. 136, अभिनन्दन नगर व बापट के टावरो से 5जी बीबीयु कार्ड, इरिक्शन कंपनी के कुल 04 नग चुराये थे।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पुछताछ पर बताया कि चुराया हुआ मश्रुका एमआर. 10 रोड इन्दौर के पास झाडियों में दो प्लास्टिक की थैली मे व घटना में उपयोग की गई एक्ट्रीवा MP09US5645 को भी एमआर 10 ब्रिज के पास छुपा कर रखी है। जिसके आधार पुलिस टीम द्वारा आरोपी के बतायेनुसार दो थैली ब्राउन व पींक कलर की झाडियों से निकाल कर खोलकर चेक करते 5जी बीबीयु कार्ड चोरी गया मश्रुका तथा घटना मे प्रयुक्त एक्टीवा क्र. MP09US5645 रंग सफेद जप्त की गई। एवं गिरफ्तारशुदा आरोपी को थाने लाकर उक्त घटना के अतिरक्त अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है जिसमे अन्य चोरी की घटनाओं की जानकारी मिलने की संभावना है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण-

  1. राहुल पिता गिरधारीलाल उम्र 28 वर्ष निवासी 1 डीएच स्कीम नं. 74 विजय नगर इन्दौर स्थाई पता ग्राम पीपरवानी थाना तेंदुखेडा जिला नरसिंहपुर म.प्र. उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी हीरानगर सुशील पटेल, उनि. मोहनलाल मालवीय, प्रआर सौरभ, आर अनिल, आर. विश्वरतन की सराहनीय भूमिका रही।

- Advertisement -
Exit mobile version