इंदौर में पेट्रोल पंप पर टैंकर में लगी आग:ड्राइवर ने पंप से दूर किया जलता टैंकर, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के मांगलिया इलाके में गुरुवार सुबह एक पेट्रोल पंप पर खड़े टैंकर में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने सूझबूझ से जलते टैंकर को तुरंत पंप से दूर कर दिया, जिससे आग फैलने से बच गई। फायर ब्रिगेड के मुताबिक घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है। अशोक लेलैंड शोरूम के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर खाली हो चुके टैंकर के केबिन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक टैंकर पानी डालकर आग पर काबू पा लिया गया।
दमकल कर्मियों के अनुसार हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के दौरान एहतियात के तौर पर पुलिस ने एक तरफ का रास्ता बंद कर दिया था, जबकि दूसरी ओर से वाहनों की आवाजाही जारी रखी गई। वहीं पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को भी तुरंत सुरक्षित स्थान पर हटा दिया गया था।
समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में दहशत का माहौल रहा।

Exit mobile version