इंदौर में आभूषणों से भरा बैग झपटने वाले बदमाश गिरफ्तार: गार्डन से झपटा था बैग, जेबर और वाहन बरामद; गिरफ्तारी के समय हाथ-पैर में आई चोट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

गोवा से इंदौर आई एक रिटायर्ड महिला प्रोफेसर का आभूषणों से भरा बैग झपटकर ले जाने वाले दो बदमाशों को मंगलवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना कनाड़िया थाना क्षेत्र की है।आरोपियों की पहचान कनिष्क पंथी निवासी द्वारकापुरी और सचिन मौर्य के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और एक अन्य वाहन भी बरामद किया है।
कनाड़िया पुलिस के अनुसार रिटायर्ड महिला प्रोफेसर ने 23 दिसंबर 2025 को भंडारी रिसॉर्ट क्षेत्र से पर्स झपटने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी लगातार तलाश की जा रही थी।
पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों ने इस तरह की पहली वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तारी के दौरान दोनों को चोटें आई हैं और उनका उपचार कराया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

Exit mobile version