आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध लगातार कार्यवाही

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में कंट्रोलर श्री देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व एवं ADEO सी के साहू तथा वृत्त- भोई मोहल्ला उप-निरीक्षक त्रिअंबिका शर्मा एवं टीम के द्वारा आज को नगर निगम कार्यालय के पीछे से दो पहिया वाहन क्रमांक-MP09-AU-4449 जुपिटर स्कूटर गाड़ी को रुकवा कर तलाशी लेने पर 12 बोतल रॉकफोर्ड की विदेशी मदिरा व्हिस्की (कुल 9 बल्क लीटर) बरामद की गई , जो अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही थी ,को विधिवत् जप्त कर कब्जे आबकारी लिया जाकर आरोपी प्रवीण पिता कैलाश अलोने एवं रोहित पिता तेरसिंह के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(1)क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जब्त मदिरा और वाहन का कुल बाजार मूल्य 136240 रुपये है।

Exit mobile version