देश की बात, आपके शहर से
Indore24°CClear
TimeNewsTODAYRight news, better tomorrow
E-Paper
India News

स्टार्टर चालू करते ही किसान को लगा करंट:इंदौर के नेहरूग्राम में खेत पर पानी की मोटर चालू करने गए 50 वर्षीय कमल की मौत; स्विच दबाते ही गिर पड़े

इंदौर के बायपास स्थित नेहरूग्राम में शनिवार को खेत पर पानी की मोटर चालू करने गए किसान कमल (50) की करंट लगने से मौत हो गई। स्टार्टर का स्विच दबाते ही उन्हें करंट लगा और वे गिर पड़े।

स्टार्टर चालू करते ही किसान को लगा करंट:इंदौर के नेहरूग्राम में खेत पर पानी की मोटर चालू करने गए 50 वर्षीय कमल की मौत; स्विच दबाते ही गिर पड़े

इंदौर के बायपास स्थित नेहरूग्राम में शनिवार को खेत पर पानी की मोटर चालू करने गए किसान कमल (50) की करंट लगने से मौत हो गई। स्टार्टर का स्विच दबाते ही उन्हें करंट लगा और वे गिर पड़े। बाद में लोगों ने उन्हें देखा और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पानी की मोटर चालू करने गए थे
तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक मृतक कमल पुत्र गेदालाल खोबारे हैं। वे पेशे से किसान थे। उनका खेत घर से कुछ ही दूरी पर है। शनिवार को वे खेत पर पानी की मोटर चालू करने गए थे।
स्टार्टर का स्विच दबाते ही करंट लगने से वे गिर गए। बाद में लोगों ने उन्हें देखा और अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजन उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल ले गए। इसके बाद एमवाय अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिवार में दो बेटियां और एक बेटा
परिवार में कमल की दो बेटियां और एक बेटा है। सभी की शादियां हो चुकी हैं। पुलिस के मुताबिक अभी हादसे को लेकर जांच की जा रही है।

Abhishek Raghuvanshi
Exit mobile version