महिला-आरक्षक की वर्दी फाड़ी, अर्धनग्न किया, आरोपी का निकला जुलूस,VIDEO: लिपस्टिक पोती, उठक-बैठक करवाई, चप्पलों की माला पहनाई, ‘वर्दी फाड़ना पाप है’ के लगवाए नारे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

रायगढ़ में महिला आरक्षक के कपड़े फाड़ने वाले मुख्य आरोपी का निकला जुलूस।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में JPL कोयला खदान के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक के कपड़े फाड़कर उसे अर्धनग्न कर दिया गया। अब इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अब तक 6 आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है।

Raigarh Police: छत्तीसगढ़ में महिला आरक्षक के साथ हुई बर्बरता और अमानवीय कृत्य के सनसनीखेज मामले में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने मुख्य आरोपी चित्रसेन साहू को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कड़ा संदेश देते हुए आरोपी का जुलूस निकाला. इस दौरान आरोपी को पहले लिपस्टिक लगाई गई. चड्ढी-बनियान में पूरे शहर में घुमाया गया. जूतों की माला पहनाई गई थी. बाद में बनियान भी फाड़ दी गई. जुलूस जमुनाहिंद चौक से जिला न्यायालय तक निकाला गया. पुलिस इससे पहले इस मामले में पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है. मामला 27 दिसंबर का है, जब तमनार ब्लॉक के CHP चौक में चल रहे आंदोलन के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला कर दिया था. इसी दौरान महिला आरक्षक के साथ बदसलूकी और हिंसा की घटना सामने आई, जिसका वीडियो वायरल होते ही आक्रोश फैल गया था.

- Advertisement -
Exit mobile version