दर्द नहीं, कंटेंट चाहिए! भागीरथपुरा में जीतू-उमंग की रील राजनीति

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

तरह तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल….

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से त्रस्त जनता जब बीमारी और डर से जूझ रही है, उसी बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का दौरा लोगों को राहत देने से ज़्यादा सोशल मीडिया शो बनकर रह गया।
पीड़ितों से संवाद के नाम पर गले में माइक्रो-माइक, साथ में कैमरामैनों की फौज और हर एंगल से रिकॉर्डिंग—नज़ारा ऐसा था मानो जनसंवेदना नहीं, बल्कि रील की स्क्रिप्ट चल रही हो।
जहरीले पानी से बेहाल रहवासियों के बीच नेताओं की यह हाई-टेक राजनीति अब सवाल खड़े कर रही है—क्या जनता का दर्द अब सियासत के लिए सिर्फ कंटेंट बनकर रह गया है?
लोगों का कहना है कि मदद और समाधान कम दिखा, कैमरे के सामने बयानबाज़ी ज़्यादा। भागीरथपुरा की पीड़ा पर राजनीति की यह तस्वीर आमजन को रास नहीं आई

Exit mobile version