एरोड्रम क्षेत्र में शिक्षिका से मोबाइल लूटा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एरोड्रम थाना क्षेत्र में निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका अलका वर्मा से बाइक सवार बदमाश ने मोबाइल फोन लूट लिया। अलका वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह नंदबाग स्थित स्कूल से पढ़ाने के बाद पैदल घर लौट रही थीं। स्कीम नंबर 155 के पास मोबाइल पर बात करते समय एक युवक बाइक से आया और झपट्टा मारकर मोबाइल लेकर फरार हो गया।
घटना के दौरान पीड़िता ने बाइक का नंबर MP09-AN-1735 नोट कर लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक संदेही को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अन्य वारदातों में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Exit mobile version