Indore
डिफेंस मैन्यूफेक्चरिंग में आत्मनिर्भरता के लिए 16 जून को एमपीआईडीसी इंदौर में वर्कशॉप
मध्यप्रदेश इंडस्ट्रीयल डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन एवं डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस प्रोडक्शन द्वारा देश को रक्षा उत्पादों के विनिर्माण एवं इसमें लॉर्ज इकाईयों के साथ-साथ एमएसएमई, स्टार्टअप, शिक्षा संस्थान, औद्योगिक संगठन आदि की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु 16 जून, 2026 दोपहर 03:00 बजे एम.पी.आई.डी.सी., क्षेत्रीय कार्यालय, प्रथम तल, अतुल्य आईटी पार्क, इंदौर में "रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भर" कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ऐसे उद्योगों से संवाद करेंगे जो या तो रक्षा विनिर्माण में कार्यरत है अथवा इस प्रकार के उत्पादों में कार्यरत है जिनका रक्षा संबंधी कार्यों में उपयोग किया जा सकता है।
