Indore Weather Update: इंदौर में इस बार नवंबर में सर्दी का असर रहेगा कम, रात का पारा सामान्य से रहेगा अधिक

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

आज से नवंबर माह की शुरुआत हो चुकी है, इंदौर शहर में पहले ही दिन बादल छाए हुए हैं। आज जिले में बारिश के भी आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार इंदौर में नवंबर महीने में सर्दी का असर कम रहेगा। इसकी वजह है मानसून सिस्टम और हवाओं का रुख पूरी तरह से उत्तरी ना हो पाना। शहर में शुक्रवार को भी बारिश हुई थी।

कोहरा और तेज हवा से बचने के लिए कई लोग गरम कपड़ों में दिखे।

इंदौर में ठंड ने दस्तक दे दी है। बुधवार को दिनभर सूरज बादलों में छिपा रहा और सर्द हवाओं ने लोगों को कंपकंपी महसूस करा दी। तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे गिर गया, जिससे मौसम में ठिठुरन बढ़ गई।

एमपी में मौसम करवट बदल रहा है। वहीं, बुधवार को इंदौर सूरज की दिनभर लुकाछिपी के कारण सर्द हवाओं की चपेट में रहा। हालिया बारिश और तूफान मोचा के असर से दिन का तापमान मंगलवार की तुलना में चार डिग्री नीचे आ गया। यह सामान्य से सात डिग्री कम रहा। सर्द हवाओं के कारण सिहरन महसूस हुई और शाम को लोगों को गर्म कपड़े पहनने को मजबूर होना पड़ा। ठंड और बढ़ने की संभावना है।

- Advertisement -

बुधवार को इंदौर का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मंगलवार के 29.7 डिग्री के मुकाबले 4.6 डिग्री कम रहा। मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रहा। अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह में बारिश से सर्दी ने डेरा डाल दिया है। बुधवार को दिनभर नगर में ठंडी हवाओं का दौर चला। सूरज पूरे दिन बादलों की आड़ में छिपा रहा।

कोहरा भी छाया रहा
नगर के आसमान में कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा भी छाया रहा। कोहरे के कारण बुधवार को दृश्यता 2200 मीटर और हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। सूरज नहीं निकलने और बादलों के छाए रहने तथा ठंडी हवाओं के चलते शहर का मौसम एकदम पलट गया। इंदौर के लोग हर मौसम का मजा लेते हैं, इसलिए अब ठंड शुरू होते ही गुड़ से निर्मित गजक की दुकानों की खुशबू से माहौल खुशनुमा हो गया है। शाम को दूध और जलेबी की दुकानें सजना आरंभ हो गई हैं। गराडू चाट चौपाटी पर मिलने लगी है।

1985 के बाद सर्वाधिक गीला अक्तूबर
वर्ष 1985 के करीब 40 साल बाद अक्तूबर 2025 सर्वाधिक बारिश वाला वर्ष रहा। अक्टूबर 1985 में 230.3 मिमी (9.07 इंच) बारिश के बाद इस वर्ष 128.5 मिमी (5.06 इंच) वर्षा दर्ज की जा चुकी है। बारिश से वातावरण में ठंडक बढ़ गई है। नवंबर में यदि मावठा यानी शीतकालीन वर्षा हुई तो नगर में और ठंड बढ़ने की संभावना है।

1999 में सबसे ठंडा रहा था इंदौर
अक्तूबर माह में न्यूनतम तापमान 22 अक्तूबर 1999 को 6.2 डिग्री दर्ज किया गया था। यह इस माह का अब तक का सबसे कम तापमान रहा।

एक दशक में अक्तूबर माह का न्यूनतम तापमान

वर्षदिनांकन्यूनतम तापमान (°से.)
20242516.8
20232816.6
20222416.0
20213014.1
20202815.8
20191317.0
20183016.2
20173115.1
20163014.6
20153015.0
Exit mobile version