Indore Weather: 15 दिन बाद इंदौर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से ऊपर पहुंचा, शीतलहर से मिली राहत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सोमवार को शहर में हल्की बादल भी छाए और दोपहर में धूप भी निकली। सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार को दिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

इंदौर के मौसम का हाल।

इंदौर। अभी तक जहां उत्तर पूर्वी हवाएं तापमान गिरा रही थी वही पिछले दो दिनों से हवाओं का रुख उत्तर पश्चिमी होने से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोमवार को शहर में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम था।

15 दिन बाद इंदौर में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। बीते दिनों से इंदौर में पारा आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे ही बना हुआ था। इस वजह से शहरवासियों को रात में शीत लहर से राहत मिली।

  • सोमवार को शहर में हल्की बादल भी छाए और दोपहर में धूप भी निकली। सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।
  • भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार को दिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
  • इसके बाद बुधवार व गुरुवार को भी शीत लहर का असर नहीं रहेगा। रात में ठंड से शहरवासियों को हल्की राहत मिलेगी। दिन में बादल रहेंगे और धूप भी निकलेगी।
Exit mobile version