Indore में बच्चों से ड्रग्स बिकवाने वाली महिला बेनकाब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

डीसीपी के अनुसार महिला आजाद नगर, संयोगितागंज, भंवरकुआं के कई पैडलर के माध्यम से ड्रग्स की सप्लाई करवाती थी। पुलिस के रडार पर आने के बाद पंगू बाई ने क्षेत्र बदल लिया था। वह लंबे समय से ड्रग्स की सप्लाई कर रही है। उसके विरुद्ध 30 अपराध दर्ज है
बच्चों से ड्रग्स बिकवाने वाली महिला गिरफ्तार
महिला पर 30 से ज्यादा अपराध दर्ज हो चुके है
पुलिस ने पंगू बाई को ड्रग्स सहित गिरफ्तार कर लिया
इंदौर। आजाद नगर पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई करने वाली पंगूबाई को गिरफ्तार कर लिया है। पंगू पुलिस से बचने के लिए बच्चों के माध्यम से ड्रग्स बिकवाती थी। वह बार बार ठिकाने भी बदल लेती थी। पंगूबाई पर 30 से ज्यादा अपराध दर्ज हो चुके है। पुलिस उसकी संपत्ति की भी जांच करवा रही है।
पंगू बाई को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया
डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के मुताबिक भील कालोनी निवासी पंगू बाई का पूर्व में गिरफ्तार ड्रग्स पैडलर ने नाम बताया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार रात पुलिस ने पंगू बाई को ड्रग्स सहित गिरफ्तार कर लिया।
महिला के खिलाफ 30 अपराध दर्ज
डीसीपी के अनुसार महिला आजाद नगर, संयोगितागंज, भंवरकुआं के कई पैडलर के माध्यम से ड्रग्स की सप्लाई करवाती थी। पुलिस के रडार पर आने के बाद पंगू बाई ने क्षेत्र बदल लिया था। वह लंबे समय से ड्रग्स की सप्लाई कर रही है। उसके विरुद्ध 30 अपराध दर्ज है और पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत भी गिरफ्तार हो चुकी है।

Exit mobile version