Indore में दर्दनाक घटना… पांच महीने के बच्चे को गोद में लेकर मां ने डाला तेजाब, दोनों की मौत

By Abhishek Raghuvanshi

बृज विहार कालोनी में रहने वाली 24 वर्षीय सुमन पटेल ने पांच माह के बेटे के साथ आत्महत्या कर ली। सुमन ने बच्चे को गोद में उठाया और खिलाते-खिलाते एसिड डाल लिया। पुलिस ने मामला दर्जकर दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया है। स्वजन घटना से हैरान है। दोनों परिवार खुलकर नहीं बोल रहे है। पुलिस ने एसिड की बोतल, सुमन का फोन जब्त कर रूम सील कर दिया है।
इंदौर के बृज विहार कालोनी में दर्दनाक घटना
पांच माह के बेटे के साथ मां ने की आत्महत्या
सिर से पैर तक झुलस गया 5 साल का मासूम
इंदौर। बृज विहार कालोनी में रहने वाली 24 वर्षीय सुमन पटेल ने पांच माह के बेटे प्रथम के साथ आत्महत्या कर ली। सुमन ने बच्चे को गोद में उठाया और खिलाते-खिलाते एसिड डाल लिया। राऊ पुलिस ने मामला दर्जकर दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया है। स्वजन घटना से हैरान है। दोनों परिवार खुलकर नहीं बोल रहे है। पुलिस ने एसिड की बोतल, सुमन का फोन जब्त कर रूम सील कर दिया है।
रूम बंद कर डाला एसिड
डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के अनुसार घटना गुरुवार शाम करीब छह बजे की है। मूलत: वनखेड़ी (होशंगाबाद) कैलाश पटेल से सुमन की ढाई साल पूर्व ही शादी हुई थी। राऊ में ही कैलाश के जीजा का सिलाई का कारखाना है। सुमन और कैलाश उसमें सिलाई का काम करते थे। गुरुवार को सुमन ने रूम में बंद किया और एसिड डाल किया। प्रथम की शाम को ही मौत हो गई। जबकि सुमन ने उपचार के दौरान शुक्रवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने सुमन का मोबाइल जब्त कर लिया है। घटना स्थल को भी सील करवाया गया है। दोपहर के शवों का पोस्टमॉर्टम करवा दिया गया है।
पति से करवा चौथ की खरीदी करने का बोल रही थी सुमन
पुलिस ने कैलाश पटेल के कथन लिए तो बताया वह सुबह नौ बजे कारखाना चला गया था। सुमन, प्रथम और माता-पिता घर पर ही थे। सुमन के ससुर लालसाप्रसाद कालोनी में रहने वाली बेटी के घर चले गए। सास काम में लग गई थी। इसी बीच सुमन ने रूम का दरवाजा लगा कर आत्महत्या की। काफी देर तक बाहर न आने पर सुमन को सास ने आवाज लगाई। लालसाप्रसाद को बुलाया और लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। दोनों सिर से पैर तक झुलसे हुए थे। स्वजन ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। प्रथम की शाम को ही मौत हो गई।
कैलाश ने बताया दोपहर करीब 1 बजे खाना खाने आया था। सुमन ने कहा था कि करवा चौथ की खरीदारी करना है। शाम करीब पांच बजे खरीदारी करने जाने की बात हुई थी। पुलिस ने सुमन के स्वजन से भी चर्चा की लेकिन उन्होंने आत्महत्या की ठोस वजह नहीं बताई है।

Exit mobile version