Indore:इंदौर के समीप डबलचौकी के जंगल में तेंदुए का शिकार, पंजे और दांत गायब मिले

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

घटनास्थल पर क्लच वायर से बना एक फंदा भी मिला है। वायर के कुछ हिस्से तेंदुए के शरीर से लिपटे थे। डबलचौकी के समीप रात को तेंदुए का शव मिलने की सूचना मिली थी। रात होने के कारण इस मामले में रविवार को जांच शुरू हुई। रातभर तेंदुए के शव की निगरानी की गई।

तेंदुए का शिकार।

शहर के समीप स्थित डबलचौकी के जंगल में एक तेंदुए की शिकार हुआ है। शिकारियों ने उसे मारकर सड़क किनारे फेंक दिया। वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा तो देखा कि तेंदुए के पंजे और नाखून गायब थे।

इसके अलावा दांत भी काटे गए थे। इसके लिए मशीन का उपयोग किया गया, क्योंकि दांत उखड़े नहीं मिले। अफसरों को आशंका है कि शिकार किसी और जगह किया गया है और मृत तेंदुए को डबलचौकी क्षेत्र में फेंका गया है।

- Advertisement -

घटनास्थल पर क्लच वायर से बना एक फंदा भी मिला है। वायर के कुछ हिस्से तेंदुए के शरीर से लिपटे थे। डबलचौकी के समीप रात को तेंदुए का शव मिलने की सूचना मिली थी। रात होने के कारण इस मामले में रविवार को जांच शुरू हुई। रातभर तेंदुए के शव की निगरानी की गई। सुबह अफसर मौके पर पहुंचे। खोजी श्वानों की मदद भी शिकारियों की तलाश की गई। तेंदुए के पोस्टमॉर्टम में पाया गया कि पंजों को धारदार हथियार से काटा गया है। पोस्टमार्टम रिपोट में पाया गया कि शरीर में खून का प्रवाह रुकने के कारण मौत हुई। 

तेंदुए के चेहरे के आसपास और मुंह पर खून जमा मिला। इसके अलावा तेंदुए के जबड़े से दांत भी गायब थे। शिकार करने के लिए शिकारियों ने वायर का इस्तेमाल किया। वायर का फंदा भी तेंदुए के शरीर पर कसा हुआ था। अफसरों का कहना है कि शिकारियों की संख्या दो से अधिक हो सकती है। यह किसी एक शिकारी का काम नहीं है। खोजी श्वान मृत तेंदुए के स्थान से दो किलोमीटर दूर आगे एक फार्म हाउस तक पहुंचा। अफसरों को कुछ ग्रामीणों ने संदिग्ध लोगों की आवाजाही के बारे में भी अवगत कराया है।   

Exit mobile version