Delhi के दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित नेवी स्कूल और द्वारका के सीआरपीएफ स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। ईमेल के माध्यम से मिली धमकी के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बम निरोधक दस्ते की टीम भी स्कूलों में तलाशी कर रही है। हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Exit mobile version