APK फ़ाइल से होने वाला फ्रॉड (सावधान रहें):

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आजकल RTO, वेडिंग कार्ड, बैंक, कूरियर, बिजली बिल आदि के नाम से APK फ़ाइलें व्हाट्सऐप और टेलीग्राम पर भेजी जा रही हैं। ऐसी किसी भी APK फ़ाइल को कभी भी डाउनलोड न करें, क्योंकि यह सीधा साइबर फ्रॉड का तरीका है।

-अनजान APK डाउनलोड करते ही मोबाइल की सुरक्षा पूरी तरह खतरे में पड़ जाती है।

-यह आपके फोन का डेटा, गैलरी, कॉन्टैक्ट्स और लोकेशन तक चुरा सकती है।

-कई फर्जी APK कैमरा और माइक्रोफोन का गलत इस्तेमाल कर जासूसी करती हैं।

- Advertisement -

-इससे बैंकिंग ऐप, UPI, OTP और पासवर्ड हैक होने का गंभीर खतरा रहता है।

अगर गलती से APK डाउनलोड हो जाए तो क्या करें:

-तुरंत मोबाइल को एयरप्लेन मोड पर डालें और इंटरनेट बंद करें।

-संदिग्ध APK ऐप को तुरंत अनइंस्टॉल करें और फोन रीस्टार्ट करें।

-मोबाइल में एंटी-वायरस या सिक्योरिटी स्कैन जरूर चलाएं।

-खतरा ज्यादा लगे तो जरूरी डेटा का बैकअप लेकर मोबाइल को फॉर्मेट / फैक्ट्री रीसेट करें।

-सभी बैंकिंग, ईमेल और सोशल मीडिया पासवर्ड बदलें और 1930 या नजदीकी साइबर सेल में शिकायत दर्ज करें।

Exit mobile version