40 साल तक सेवा देने वाले शिक्षकों की ग्रेच्युटी बकाया प्रशासन ने महेश्वरी स्कूल छत्रीबाग को सील किया, कुर्की की चेतावनी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

कलेक्टर ने बुजुर्ग शिक्षकों की आवाज को सुनकर की कड़ी कार्रवाई

40 सालों तक सेवा देना वाले शिक्षकों ने कलेक्टर को किया धन्यवाद

इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित महेश्वरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छत्रीबाग को आज गुरुवार को जिला प्रशासन ने सील कर दिया। यह कार्रवाई उन चार शिक्षकों की शिकायत पर हुई जिन्होंने इस विद्यालय में 40 साल से अधिक समय तक सेवा दी, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद भी ग्रेच्युटी की बकाया राशि का भुगतान नहीं मिला।

- Advertisement -

शिक्षकों ने बताया कि वे कई महीनों से विद्यालय प्रबंधन से ग्रेच्युटी के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन मिलता रहा। अंततः उन्होंने श्रम विभाग और जिला प्रशासन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

जांच में यह पाया गया कि विद्यालय प्रबंधन ने श्रम कानूनों और सेवा शर्तों का उल्लंघन करते हुए बकाया भुगतान टाल दिया। इस पर कलेक्टर कार्यालय के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने विद्यालय को सील कर नोटिस चिपकाया।

शिक्षकों का दर्द:
सेवानिवृत्त शिक्षकों का कहना है कि उन्होंने अपना पूरा जीवन इस संस्था के नाम कर दिया, लेकिन बुज़ुर्गावस्था में उनका हक़ मारना न केवल अवैधानिक है, बल्कि नैतिक रूप से भी गलत है।

प्रशासन की चेतावनी:
जिला प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय सीमा में पूरी ग्रेच्युटी राशि का भुगतान किया जाए, अन्यथा विद्यालय की संपत्ति कुर्क कर नीलाम की जाएगी।

स्थानीय लोगों और पूर्व छात्रों ने भी इस घटना पर नाराज़गी जताई और शिक्षकों के समर्थन में खड़े होने की बात कही।

Exit mobile version