31_दिसम्बर को जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये कलेक्टर श्री वर्मा ने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को सौंपे दायित्व

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान इंदौर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिवम वर्मा द्वारा कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगायी गई है। सभी कार्यपालिक दण्डाधिकारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रात्रि 7 बजे से ऑलक्लियर होने तक उपस्थित रहेंगे तथा पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे।
सभी अनुविभागीय अधिकारी अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाये रखेंगे। संबंधित पुलिस अधिकारियों से निरंतर सम्पर्क में रहेंगे। पुलिस अधिकारियों से आवश्यक समन्वय एवं संवाद में रहेंगे तथा संबंधित विभागों, नगर निगम, स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित कराएंगे। अपने अधिनस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार द्वारा संबंधित थाना क्षेत्रों में उक्त कार्य सम्पादित कराएंगे।
कलेक्टर श्री वर्मा द्वारा सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में हो रहे ऐेसे कार्यक्रम स्थलों को पूर्व से ही चिन्हित कर लेवें तथा इन स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Exit mobile version