*28 साल बाद इंदौर के नेहरू स्टेडियम में होंगीक्रिकेट की वापसी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। शहर के खेल प्रेमियों के लिए नेहरू स्टेडियम में क्रिकेट अभ्यास हेतु पाँच आधुनिक टर्फ पिचों का शुभारंभ किया गया। 11 लाख 45 हजार रुपये की लागत से तैयार की गई इन पिचों का उद्घाटन महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया। इस अवसर पर विधायक महेंद्र हार्डिया, एमआईसी सदस्य एवं खेल प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया, पार्षद पति अनिल गोहर एवं आईडीसीए अध्यक्ष देवाशीष निलोसे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव (Pushyamitra Bhargava) ने बताया कि आने वाले समय में नेहरू स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल परिसर बनाने की दिशा में नगर निगम लगभग 600 करोड़ रुपये की विकास योजना पर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि इंदौर खेलों का केंद्र बन रहा है और नगर निगम का उद्देश्य खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Exit mobile version