27 एवं 28 सितम्बर को होगा “राष्ट्रीय लतामंगेशकर सम्मान अलंकरण एवं संगीत संध्या” का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर,
“राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण एवं संगीत संध्या का आयोजन 27 एवं 28 सितम्बर 2025 को #लता_मंगेशकर सभागार वी.आई.पी. परस्पर नगर इन्दौर में आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त (राजस्व) श्रीमती सपना एम. लोवंशी ने बताया कि 27 सितम्बर को स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। मुख्य कार्यक्रम 28 सितम्बर को होगा। इसमें गीत-संगीत की प्रस्तुति पार्श्व गायक श्री अंकित तिवारी एवं दल द्वारा दी जायेगी। उल्लेखनीय है कि समारोह में 28 सितम्बर को संगीत निर्देशन सम्मान वर्ष 2024 के लिए श्री शंकर-एहसान लॉय एवं पार्श्व गायन वर्ष 2025 के लिए श्री सोनू निगम को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण से अलंकृत किया जायेगा

Exit mobile version