25 गुंडों का जुलूस निकाला, बोले- अब अपराध नहीं करेंगे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आम लोगों में गुंडों का भय खत्म करेंगे
आगामी त्योहार पर शहर का माहौल न बिगड़े, इसे ध्यान में रख पुलिस ने आदतन अपराधियों, गुंडे, चाकूबाज, नशाखोर बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की। रविवार को आईपीएस करणदीप सिंह व आजाद नगर टीआई विजय सिसौदिया की टीम ने क्षेत्र के 25 बदमाशों को उनके अपराधों के हिसाब से चिह्नित किया। इन पर पूर्व में हुई बाउंड ओवर की कार्रवाई के बाद रविवार को रेड नोटिस थमाया।
अगर अब अपराध किया तो जेल में ही रहना पड़ेगा
एसीपी सिंह ने बताया ये नोटिस गुंडों को त्योहारों तक आगाह करने के लिए है। इनमें से एक ने भी अब अपराध किया तो इन्हें शेष बाउंड ओवर पीरियड तक जेल में रहना होगा। सभी गुंडों को पुलिस अफसरों ने थाने बुलाया और ये रेड नोटिस थमाकर जनता के बीच जुलूस निकाला। इस दौरान गुंडे ये बोलते नजर आए कि हम कभी अपराध नहीं करेंगे। अपराध करना पाप है।

Exit mobile version