20 मई को बेहद खूबसूरत नजर आएगा राजबाड़ा और अहिल्या उद्यान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मंत्री परिषद की बैठक के बाद आम लोग देख सकेंगे सुसज्जित राजबाडा और अहिल्या उद्यान

एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि 20 मई को राजबाड़ा में होने वाली मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक को देखते हुए राजबाड़ा और इसके बाहर अहिल्या उद्यान को नगर निगम द्वारा आकर्षक रूप में सजाया और सँवारा जा रहा है। पत्थरों और मूर्तियां पर पॉलिश की जा रही है आकर्षक फूलों के पौधे लगाई जा रहे हैं। पूरा राजबाड़ा क्षेत्र और राजबाड़ा आकर्षक रोशनी में नहाया हुआ नजर आएगा। नगर निगम ने काम प्रारंभ कर दिया है। श्री राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि मंत्री परिषद की बैठक के बाद इंदौर के लोगों को राजबाड़ा और अहिल्या उद्यान देखने के लिए रात तक खुला रखा जाएगा।

- Advertisement -
Exit mobile version