
कनाड़िया थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश ने महिला से सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में तीन वारदात कबूली है। आरोपित ने 15 किमी तक महिला का पीछा किया और मौका देखकर चेन झपट ली। पुलिस के मुताबिक घटना दो मार्च की ग्राम बिसनखेड़ी की है। कविता पटेल निवासी डबल चौकी के साथ घटना हुई है। कविता खुड़ैल से शादी में शामिल होने आई थी। उसका पति बाइक चला रहा था। बदमाश ने झपट्टा मारकर चेन छीन ली।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गुरुवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने खुड़ैल में ही दो महिलाओं को लूटना स्वीकारा है। वह रेकी करने के बाद वारदात करता था। कविता का भी 15 किमी तक पीछा किया था।

