सरकार ने सैंपल में फेल होने वाली 13 जीवनरक्षक दवाइयों, सिरिंज और इंजेक्शन के उपयोग पर तत्काल पाबंदी लगा दी है। इन दवाइयों के सैंपल एमवाय अस्पताल में भी लिए गए थे। अब ये पता किया जा रहा है कि इन दवाइयों का उपयोग कहां-कहां हुआ। इसमें गर्भवती महिलाओं के हार्मोन बढ़ाने वाली दवाई के साथ ही एनेस्थिसिया के इंजेक्शन भी शामिल हैं। इन दवाइयों डेक्सट्रोस 5 प्रतिशत, नार्मल सलाइन 0.9 प्रतिशत, डिस्पोजेबल सिरिंज विथ निडल 2 एमएल, कैटेमाइन हाइड्रोक्लोराइड 10 एमजी, माइक्रोनाइज्ड प्रोगेस्ट्रोन 100 एमजी, सोडियम बिकार्बोनेट इंजेक्शन, नाइट्रोग्लिसरिन इंजेक्शन 25 एमजी, एस्प्रिन लो डोज 75 एमजी पर रोक लगाई गई है।
