12 साल की लड़की की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:सीने में दर्द और घबराहट होने पर एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची मां, जहां दम तोड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


इंदौर के लसूड़िया में रहने वाली एक 12 साल की लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार शाम को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी थी। उसे घबराहट और सीने में दर्द हो रहा था। उसकी मां उसे पहले नजदीक के एक डॉक्टर के पास लेकर पहुंची। डॉक्टर ने उन्हें एमवाय भेजा। यहां लड़की की मौत हो गई। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आज (मंगलवार) पोस्ट मार्टम कराएगी।
लसूड़िया पुलिस के मुताबिक ओमेक्स सिटी-1 में रहने वाली अंजलि पुत्री जगदीश लश्करी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मां बबीता उसे लेकर एमवाय पहुंची थी। बबीता ने बताया कि उसे घबराहट हो रही थी। काम से आने के बाद उसे अस्पताल लेकर गई। यहां कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया।
बबीता मेड का काम करती है। उसकी तीन बेटियां थीं, इनमें अंजलि सबसे छोटी थी। बबीता के पति की मौत हो चुकी। घटना के समय उसकी दो बहनें भी घर पर ही थीं। पुलिस का कहना है कि अभी मामला जांच में लिया गया है।

Exit mobile version