✓ क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में मादक पदार्थ तस्कर आरोपीगण गिरफ्तार।
✓ आरोपीयो के कब्जे से लगभग करीब 1.049 किलो ग्राम “चरस” एवं 01 हुंडई कार (कुल मशरूका कीमत करीब 7 लाख) जप्त ।
✓आदतन आरोपियों के विरुद्ध पहले से पंजीबद्ध है अपराध।
✓आदतन आरोपी नशा बेचने एवं करने के है आदि ।
अपराध क्रमांक- 99/2025 धारा- 8/20
दिनांक घटना- 24/25-05-2025
घटना स्थल- इंडस्ट्रियल एरिया, लक्ष्मी बाई नगर रोड इंदौर
आरोपी का नाम : (1). अब्दुल रईस उम्र 48 वर्ष निवासी जिला बड़वानी
{आरोपी अनपढ़ होकर, शर्ट में कांच–बटन लगाने का कार्य करना बताया और जल्दी रुपए कमाने के इरादे चरस तस्करी करना कबूला एवं एवं आरोपी के विरुद्ध थाना सदर बाजार एवं मल्हारगंज में पहले से पंजीबद्ध है लड़ाई झगड़े, जान से मारने की धमकी, जुआ एक्ट जैसे 02 अपराध।}
(2). मोहम्मद बाबर उम्र 40 वर्ष निवासी मल्हार पलटन इंदौर
{आरोपी अनपढ़ होकर, भंगार/अटला समान खरीदी–बिक्री का कार्य करना बताया और रुपए कमाने के इरादे चरस तस्करी करना कबूला एवं आरोपी के विरुद्ध थाना सदर बाजार में पहले से पंजीबद्ध है NDPS एक्ट का अपराध।}
जब्त माल का विवरण : – 1.048 किलो ग्राम “चरस” एवं 01 हुंडई कार जप्त ।
घटना का विवरण :- इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा संदिग्ध की चेकिंग करते इंडस्ट्रियल एरिया लक्ष्मीबाई नगर रोड इंदौर में संदिग्ध कार दिखी जिसमें दो व्यक्ति संदिग्ध दिखे जो पुलिस को देख घबराने लगे, जिसे घेराबंदी कर रोका, जिससे पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अपना नाम (1). अब्दुल रईस उम्र 48 वर्ष निवासी जिला बड़वानी, (2). मोहम्मद बाबर उम्र 40 वर्ष निवासी मल्हार पलटन इंदौर होना बताया ।
आरोपीयो ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि नशा करने का आदि है चरस सस्ते दामों पर लाकर शहर में सप्लाई करने का था इरादा। आरोपीयो के कब्जे से 1.048 किलो ग्राम “चरस” एवं 01 हुंडई कार जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 99/25 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
