✓ आरोपी के कब्जे से लगभग करीब 6 किलो 188 ग्राम “गांजा” एवं 01 एक्टिवा दोपहिया वाहन (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 2 लाख रुपए) जप्त ।
✓आरोपीगण ने पूछताछ में सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर, इंदौर शहर में नशे के आदि लोगों को अधिक दामों पर बेचने का कार्य करना कबूला।
✓आदतन महिला आरोपी मुन्नी के विरुद्ध पहले से पंजीबद्ध है कई अपराध।
अपराध क्रमांक– 111/2025
धारा– 8/20
घटना स्थल– नूतन स्कूल ग्राउंड के सामने
आरोपी का नाम :
(1). मुन्नी सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी इंदौर {महिला आरोपी अनपढ़ है और किराने की दुकान चलाती है। आदतन महिला आरोपी के विरुद्ध NDPS एवं आबकारी अधिनियम का अपराध पहले से है पंजीबद्ध।}
(2). सोनाली सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी इंदौर {बीकॉम ग्रैजुएट है और किराना दुकान की आड़ में कर रही थी, अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई।}
जब्त माल का विवरण : – 6 किलो 188 ग्राम “गांजा” एवं 01 एक्टिवा दोपहिया वाहन
घटना का विवरण :- इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा संदिग्ध की चेकिंग करते नूतन स्कूल के सामने 02 महिलाएं एक्टिवा वाहन पर संदिग्ध दिखी जो पुलिस को देख घबराने लगी, जिसे घेराबंदी कर रोका, जिससे पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अपना नाम
(1). मुन्नी सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी इंदौर एवं
(2). सोनाली सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी इंदौर का होना बताया। महिला आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह अवैध मादक पदार्थ सस्ते में दामों पर प्राप्त कर अपनी किराना दुकान के माध्यम से महंगे दामों पर नशे के आदि लोगों को बिक्री करने का कार्य करना कबूला है।महिला आरोपीयो के कब्जे से 6 किलो 188 ग्राम “गांजा” एवं 01 एक्टिवा दोपहिया वाहन जप्त कर, आरोपीयो के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 111/25 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
