◆ ध्यान कार्यक्रम के माध्यम से किया जा रहा है, पुलिसकर्मियों के बेहतर स्वास्थ व तनावमुक्ति के प्रयास।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

हार्टफुलनेस संस्था के सौजन्य से, पुलिसकर्मियों को सिखाई जा रही हैं मेडिटेशन की सरल व प्रभावी प्रक्रिया।

इन्दौर- पुलिस की व्यस्त व चुनौतीपूर्ण ड्‌यूटी के चलते, पुलिसकर्मियों को तनाव मुक्त करने तथा उन्हें शारिरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने हेतु पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस कमिश्नर इंदौर के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश पुलिस व हार्टफुलनेस संस्था के तत्वाधान में तीन दिवसीय मेडिटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हार्टफुलनेस संस्था के प्रशिक्षकगण द्वारा हार्टफुलनेस मेडिटेशन का प्रशिक्षण व जानकारी दी जा रही हैं।

इसी अनुक्रम में आज दिनांक 02.06.2025 से 04.06.2025 तक रीगल स्क्वायर रानी सराय स्थित मीटिंग हाल में ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हार्टफुलनेस संस्थान के प्रशिक्षकगण द्वारा हार्टफुलनेस क्या है, इस संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि, अपनी वास्तविक प्रकृति की प्रसन्न एवं पुलकित अवस्था का अनुभव करना ही, हार्टफुलनेस मेडिटेशन है। यह एक बहुत ही सरल, आसान और प्रभावशाली तरीका हैं जिसे आराम से अपने घर पर बैठकर रोजाना किया जा सकता है। तीन दिवसीय उक्त प्रशिक्षण शिविर में आज ध्यान करने की प्रक्रिया सिखाई गई, जिसमें आगे क्लीनिंग व हीलिंग आदि के बारे में ज्ञान प्रदाय किया जाएगा।

- Advertisement -

इसमे बताया कि हार्टफुलनेस के नियमित अभ्यास से जीवन मे आनें वाले तनाव से मुक्ति मिलती है एवं मानसिक व शारीरिक स्वास्थ सुदृढ होता है। जीवन मे सकारात्मकता एवं उत्साह का समावेश होता है, हमे इसका अभ्यास नियमित करना चाहिए।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में, पुलिस उपयुक्त अपराध श्री राजेश त्रिपाठी , अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अपराध श्री राजेश दंडोतिया व कार्यालय एवं थाना अपराध शाखा के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें, जिन्होंने उक्त प्रशिक्षण प्राप्त कर, उसे अपने जीवन मे नियमित रूप से शामिल करने हेतु प्रेरित होकर, प्रशिक्षण लिया।

Exit mobile version