हॉस्पिटल पहुंचकर मजिस्ट्रेट ने लिए रेप के आरोपी सलमान के बयान, 10 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

गौहरगंज में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपित सलमान के बयान हॉस्पिटल में लिए गए हैं। मजिस्ट्रेट ने हॉस्पिटल पहुंचकर आरोपित सलमान के बयान दर्ज किए। प्रक्रिया पूरी होने के बाद रायसेन पुलिस को आरोपी की 10 दिन की रिमांड मिली है।
रायसेन। गौहरगंज में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपित सलमान के बयान हॉस्पिटल में लिए गए हैं। मजिस्ट्रेट ने हॉस्पिटल पहुंचकर आरोपित सलमान के बयान दर्ज किए। पुलिस ने बताया था कि शॉर्ट एनकाउंटर में गोली लगने से गंभीर घायल होने के कारण आरोपित चल फिर नहीं सकता है, क्योंकि डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी भी की है।
10 दिन की रिमांड पर भेजा गया सलमान
प्रक्रिया पूरी होने के बाद रायसेन पुलिस को आरोपी की 10 दिन की रिमांड मिली है। हालांकि पुलिस ने अधिक दिन की रिमांड मांगी थी। एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि गोली लगने के बाद आरोपित की सर्जरी की गई। डॉक्टरों से अनुसार उसके स्वास्थ्य को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती रखा गया है।

Exit mobile version