हिंदू संगठन के ऑफिस में घुसे दो मुस्लिमों की हुई पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi

पंढरीनाथ पुलिस के मुताबिक बजरंग दल कार्यकर्ता की शिकायत पर आरोपित अय्यूब खान,हामिद और सोहेल के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना हरसिद्धी क्षेत्र की है।
इंदौर। फूल मंडी बंद होने से बोखलाए दो मुस्लिम युवक हिंदू संगठन के कार्यालय में घुस गए। रहवासी और हिंदूवादियों ने आरोपितों की पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुुलिस भी पहुंच गई।
दो आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा है। आरोपितों के विरुद्ध जबरदस्ती घुसने और धमकाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पंढरीनाथ पुलिस के मुताबिक बजरंग दल कार्यकर्ता की शिकायत पर आरोपित अय्यूब खान,हामिद और सोहेल के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना हरसिद्धी क्षेत्र की है।
आरोपित जबरदस्ती ऑफिस में घुसे थे। तभी संगठन के कार्यकर्ता एकत्र हो गए और तीनों की पिटाई कर दी। बताते है आरोपित फूल मंडी बंद करवाने से नाराज थे। आरोपित हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की जानकारी जुटा रहे थे।

Exit mobile version