हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान में निजी स्कूलों की सक्रिय भागीदारी।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


अल्पाइन स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर निकाली तिरंगा रैली।
इंदौर जिले में “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान” का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। अब इस अभियान में निजी विद्यालय भी बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं। अपने-अपने स्तर पर विद्यालय विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन कर देशभक्ति एवं स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुँचा रहे हैं।
इसी क्रम में अल्पाइन स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर भव्य तिरंगा रैली निकाली। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और नागरिकों को स्वच्छता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज फहराने के सा‍थ नागरिकों में स्वच्छता, एकता और देशभक्ति की भावना को और प्रबल बनाना है। निजी विद्यालयों की इस सक्रिय भागीदारी से अभियान को नई ऊर्जा मिली है। अभियान में निजी विद्यालयों की सहभागिता से जिलेभर में देशभक्ति की बयार और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का वातावरण और भी सुदृढ़ हो रहा है।

Exit mobile version