‘हम खुद अनवर से परेशान…’, अनवर कादरी के करीबियों पर पुलिस का शिकंजा, घंटों की पूछताछ

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

बाणगंगा टीआइ सियाराम सिंह गुर्जर के मुताबिक अनवर पुत्र असलम खान निवासी भिस्ती मोहल्ला को दो माह से तलाश चल रही है। लव जिहाद और दुष्कर्म के दो प्रकरणों में उस पर 40 हजार रुपये का इनाम घोषित भी हो चुका है। इसके अलावा दिल्ली से कानून की पढ़ाई कर रही अनवर की बेटी आयशा मदद करने के आरोप में सोमवार तक रिमांड पर है।
दूसरी पत्नी की बहनों और फिशरीज फर्म के पार्टनर से घंटो पूछताछ
इनाम राशि 40 हजार करने के बाद क्राइम ब्रांच भी तलाश में जुटी
पुलिस डकैत और उसकी पत्नी के बैंक खातों को फ्रीज करवा चुकी है
इंदौर। वार्ड-58 के पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत के करीबियों पर पुलिस शिकंजा कस रही है। पुलिस ने शनिवार को उसकी दूसरी पत्नी फरहाना की दो बहनों और फिशरीज फर्म के पार्टनर से भी घंटों तक पूछताछ की। इसके पूर्व पुलिस डकैत और उसकी पत्नी के बैंक खातों को फ्रीज करवा चुकी है।
अनवर कादरी की दो महीने से तलाश जारी
बाणगंगा टीआइ सियाराम सिंह गुर्जर के मुताबिक अनवर पुत्र असलम खान निवासी भिस्ती मोहल्ला को दो माह से तलाश चल रही है। लव जिहाद और दुष्कर्म के दो प्रकरणों में उस पर 40 हजार रुपये का इनाम घोषित भी हो चुका है। इसके अलावा दिल्ली से कानून की पढ़ाई कर रही अनवर की बेटी आयशा मदद करने के आरोप में सोमवार तक रिमांड पर है।
डकैत के करीबियों से घंटों पूछताछ
पुलिस ने शनिवार को अनवर की दूसरी पत्नी फरहाना की बहन शबाना (खजराना) और रिजवाना (पलासिया) को पूछताछ के लिए तलब किया था। दोनों से महिला पुलिस अफसर की मौजूदगी में घंटों तक पूछताछ की। महिलाओं ने फरहाना और अनवर की जानकारी से इनकार कर दिया। महिलाओं ने यह भी कहा कि वह खुद अनवर से परेशान है।
ठिकानों, मददगारों और रिश्तेदारों की जानकारी ली
टीआइ के मुताबिक पुलिस ने दोनों महिलाओं से अनवर के संभावित ठिकानों, मददगारों और रिश्तेदारों की जानकारी ले ली है। एक टीम ने राजगढ़ के कुंडालिया डेम में भी कार्रवाई की है। टीम अनवर की फिशरीज फर्म की जांच करने गई थी। इस दौरान टीम ने पार्टनर शकील से पूछताछ की और रविवार को बयान के लिए थाने बुलाया।

Exit mobile version