अग्रवाल परिवार ने विज्ञापन देकर कहा असली सोने के नहीं बल्कि गोल्डन कलर के हैं इस सोशल मीडिया के युग में सोशल मीडिया की विश्वसनीयता सवालों के घेरे में है। सोशल मीडिया जो ना करें वह कम है। इंदौर में एक व्यापारी अनूप अग्रवाल और बंसल परिवार ने अपना घर बनाया घर में आधुनिक सुविधाओं के साथ ही गोल्डन कलर के नल, वॉश बेसिन ,इलेक्ट्रिक सॉकेट और फर्नीचर बनवाया। उन्होंने बताया कि एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने उनसे इसे कवर करने की अनुमति मांगी थी उन्होंने सहजभाव से अनुमति दे दी। इस सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने गोल्डन कलर की सभी वस्तुओं को 24 कैरेट गोल्ड का बता कर भ्रम फैला दिया। अग्रवाल परिवार ने माफी मांगते हुए आज अखबारों में इसका विज्ञापन जारी किया। हालांकि यह रील इतनी वायरल हुई कि देश के जाने-माने बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने इस पर टिप्पणी की कि स्टार्टअप छोड़ो इंदौर में सरकारी ठेकेदार बन जाओ।
