सुगम मतदान हेतु जिला स्तर पर मॉनिटरिंग कमेटी का गठन ।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार ‍दिव्यांगजनों के लिए सुगम मतदान हेतु जिला स्तर पर मॉनिटरिंग कमेटी का गठन ‍किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इस कमेटी के अध्यक्ष रहेंगे।
कमेटी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नोडल अधिकारी स्वीप, जिला शिक्षा अधिकारी, अपर आयुक्त नगर निगम, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, जिला स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार समिति के सदस्य श्री ज्ञानेंद्र पुरोहित, 56 दुकान संगठन के अध्यक्ष श्री गुंजन शर्मा, महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ की डॉ. डॉली जोशी, सुश्री पूजा गर्ग अग्रवाल, प्रशासकीय अधिकारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, श्री यश पाराशर संस्थापक निराश्रित सेवा आश्रम इंदौर तथा सुश्री संध्या घावरी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इस कमेटी में संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सदस्य सचिव रहेंगे। यह कमेटी दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के सुगम्य मतदान करने हेतु अपेक्षित सुझाव देने, मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी सुनिश्चित करेगी।

Exit mobile version