
राजनगर में रहने वाली एक महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज करावाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे पति की तेरहवीं के बाद ही ससुराल से भगा दिया गया। चंदननगर पुलिस ने मीरा बैरागी निवासी ग्राम चंबल गौतमपुरा रोड की शिकायत पर ससुराल पक्ष की ललिता, आरती और दीपक सभी निवासी राजनगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि 17 जुलाई को पति सूरज की ओंकारेश्वर कटार गांव में नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई थी। पति की मृत्यु के बाद सास ललिता बैरागी, ननद आरती बैरागी और ननदोई दीपक वैष्णव ने मुझसे लड़ाई की। तेरहवीं के बाद मुझे व मेरे बच्चों को घर से निकाल दिया।
