सफाईकर्मी ने वेतन मांगा तो होटल संचालिका और मैनेजर ने बंधक बनाकर पीटा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


मध्य प्रदेश के इंदौर में होटल संचालिका और उसके मैनेजर पर कर्मचारी को मारने-पीटने का मामला दर्ज हुआ है। राजेंद्रनगर पुलिस ने होटल संचालिका और उसके मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों ने सफाईकर्मी को बंधक बना लिया और सरिया और डंडे से पिटाई की।
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में होटल संचालिका और उसके मैनेजर पर कर्मचारी को मारने-पीटने का मामला दर्ज हुआ है। राजेंद्रनगर पुलिस ने होटल संचालिका और उसके मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों ने सफाईकर्मी को बंधक बना लिया। उसके साथ लोहे के सरिया और डंडे से पिटाई की। विवाद सैलरी मांगने की बात पर हुआ था। पुलिस के अनुसार घटना केशर बाग रोड स्थित होटल गोल्डन गैलरी की है।
छुट्टी और वेतन मांगा तो डंडे से पिटाई
करवास पोस्ट झाकरी गोहत भिंड निवासी सोनू पुत्र अशोक वाल्मिकी उसके भाई सतीश के साथ होटल में साफ सफाई का काम करता है। बुधवार को सोनू ने गांव जाने के लिए छुट्टी और वेतन मांगा। होटल संचालिका शिल्पी ने छुट्टी देने से इनकार कर दिया। सोनू ने पुलिस को शिकायत करने के लिए कहा तो शिल्पी और होटल के मैनेजर जनक यादव ने बंधक बना लिया। शिल्पी ने डंडे से पिटाई की और जनक ने सरिये से मारा।

Exit mobile version