सड़क पर गिरे तार को हटाने पहुंचा नाबालिग, झुलसा:करंट से पानी में तड़पते रहा, बिजली कंपनी और निगम पर लापरवाही के आरोप

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


इंदौर में रविवार शाम हुई तेज बारिश से सड़क पर पानी जमा होने के बाद एक तार को हटाने गए नाबालिग को करंट लग गया। हादसे के बाद वह पानी में तड़पता रहा। उसे स्थानीय लोगों ने बचाया। बाद में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
घटना चंदन नगर के अहमद नगर बांक की है। यहां पर एक नाबालिग काे रविवार शाम करंट लग गया। बताया जाता है कि तेज बारिश के कारण यहां पर पानी भरा गया था। इसमें तार टूटे पड़े थे। दो नाबालिग यहां सड़क पर जमे पानी में खेल रहे थे। इसी दौरान वहां बिजली के टूटे तार को हटाने के दौरान बच्चे को करंट लग गया। जिसमें वह झुलस गया। बाद में रहवासियों ने उसे जैसे तैसे बचाया ओर फिर अस्पताल भेजा।
बिजली कंपनी और निगम पर आरोप
स्थानीय रहवासियों ने यहां बिजली कंपनी और नगर निगम पर आरोप लगाए है। लोगों का कहना है कि यहां हल्की बारिश में पानी जमा हो जाता है। वही मेंटनेंस के नाम पर बिजली कंपनी काफी समय तक बिजली सप्लाय तो बंद कर देता है। लेकिन टूटी केबल और पोल से आ रहे तारों पर ध्यान नहीं देता। इसके कारण यहां हादसे होते है। कुछ दिन पहले भी ड्रेनेज में एक बच्चा गिरते हुए बचा था।

Exit mobile version