संभागायुक्त, कलेक्टर सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की पत्नियों ने भी ग्रीन इंदौर अभियान में की सहभागिता

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

रेसीडेन्सी क्लब महिला समूह द्वारा आज निराश्रित सेवाश्रम पितृ पर्वत के पास इंदौर में नीम, पीपल, बरगद, बेलपत्र,गुलमोहर तथा गुलाब के पौधे लगाकर हरित क्रांति का संदेश दिया गया।
रेसीडेन्सी क्लब की महिला समूह ने वृ़द्धाश्रम का अवलोकन किया, वरिष्ठजनों से चर्चा की।
गरिमामय कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियॉ दी गई। रेसीडेन्सी क्लब महिला समूह द्वारा संस्था के उन्नयन हेतु पॉच (5.00) लाख रू का चेक तथा पचास (50) हजार रू के डायपर प्रदाय किये गए। इस अवसर पर श्रीमति अमिता दीपक सिंह, श्रीमति कथा आशीष सिंह सहित क्लब की 15 से अधिक नारी शक्ति सम्मिलित हुई। रेसीडेन्सी क्लब महिला समूह द्वारा निराश्रित सेवाश्रम को गोद लेने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर वृद्धाश्रम के अंतःवासियों के द्वारा प्रसन्नता एवं कृतज्ञता व्यक्त कि गई।

Exit mobile version