शिवपुरी में भाई की हत्या की साजिश में फरार एएसआई बर्खास्त, पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भाई की हत्या की साजिश रचने वाले ASI पर एक्शन, पता बताने वाले को एमपी पुलिस देगी 10 हजार रुपए का इनाम…

ASI dismissed from police service brother murder conspiracy

शिवपुरी में हुई भाई की हत्या की साजिश में फरार इंदौर में पदस्थ एएसआइ के लगातार ड्यूटी से गैर हाजिर और षड्यंत्रकारी प्रवृत्ति के होने पर अधिकारी ने आदेश जारी कर पुलिस सेवा से पृथक कर दिया।

10 हजार का इनाम घोषित

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया, डीसीपी (मुख्यालय) प्रकाश परिहार ने एएसआइ भानुप्रताप सिंह तोमर को अनुशासनहीनता, षड्यंत्र-कारी प्रवृत्ति और कदाचरण के चलते पुलिस सेवा से पृथक किया है। जांच में पता चला कि डीसीपी मुख्यालय कार्यालय में पदस्थ भानु तोमर का सुभाषपुरा थाना, शिवपुरी में हुए गोली कांड में नाम सामने आया था। इस मामले में वह फरार था। स्थानीय पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

- Advertisement -
Exit mobile version