पीथमपुर के सेक्टर-1 थाना क्षेत्र में एक महिला सुरक्षाकर्मी के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बालाजी सिक्योरिटी सर्विस में काम करने वाले एकाउंटेंट अभिलाष सिंह गौर (30) के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
आरोपी अभिलाष सिंह गौर ओसोस पार्क कॉलोनी, महुगांव, महू, इंदौर का रहने वाला है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी से इनकार कर रहा है।
पीड़िता हेल्थ केयर अस्पताल के पास रहती है और बालाजी सिक्योरिटी सर्विस में सुरक्षाकर्मी के रूप में काम करती है। उसकी एक चार साल की बेटी है। वह पिछले दो साल से अपने पति से अलग रह रही है और खुद काम करके बेटी का पालन-पोषण कर रही है।
जांच में जुटी पुलिस टीम
मामले की जांच उप निरीक्षक चांदनी सिगार और निरीक्षक ओ.पी. अहीर कर रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 386/25, 69 बीएनएस, 3(1)(w)(ii), 3(2)(v) एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
