विधानसभा एक के अंतर्गत मरीमाता चौराहे के पास आने वाली रघुवंशी कॉलोनी के रहवासी कई दिनों से नरकीय जीवन जीने को हुए मजबूर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

रघुवंशी कॉलोनी में ड्रेनेज लाइन डालने का कार्य नगर निगम द्वारा करवाया जा रहा है जिसमें ठेकेदार द्वारा 2 माह पहले पाइप कॉलोनी की सड़कों पर रख दिए गए परंतु 30 दिनों तक काम शुरू नहीं हुआ उसके बाद सड़क को खोद कर पटक दी खुदी हुई सड़क भी 15 दिनों तक ऐसे ही पड़ी रही जिसके कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया जैसे-तैसे 45 दिन बाद ड्रेनेज लाइन का काम शुरू हुआ तो ठेकेदार द्वारा 2 दिन पहले लाइन डालने के बाद उसमें बिना मोरम फीलिंग किए मिट्टी का पहाड़ रघुवंशी कॉलोनी की सड़कों पर छोड़ गया जिसके बाद वहां के रहवासी अब निगम को कोस रहे हैं

साथ ही जेसीबी से ड्रेनेज लाइन डालते समय 2 दिन पूर्व रघुवंशी कॉलोनी की नर्मदा लाइन और बोरिंग की लाइन भी टूट गई थी जिसे अब तक रिपेयर नहीं किया गया जिसके कारण रघुवंशी कॉलोनी के रहवासी पानी की एक एक बाल्टी के लिए हुए मजबूर , ठेकेदार मिट्टी नुमा पहाड़ सड़कों पर छोड़ गया जिस वजह से रहवासी टैंकर से भी घरों में पानी नहीं डलवा पा रहे हे

Exit mobile version