लव जिहाद के आरोपी की रिहाई के लिए पहले पीड़िता को धमकाया, फिर एफिडेविट पर करवाए साइन, 4 पर मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


पीड़िता का आरोप है कि 21 जुलाई को युसूफ का दोस्त रवि भाट घर आया और कहा बातचीत करनी है। चाय का बोलकर वह बाइक से हाईकोर्ट लेकर आ गया। यहां युसूफ के दोस्त शिवम वर्मा, शिवाय और मुबारिक भी मिलें। आरोपितों ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी। पीड़िता पर दबाव बनाया और दस्वावेजों पर साइन करवा लिए।
इंदौर। दुष्कर्म और लव जिहाद की पीड़िता ने ब्लैकमेलिंग और धमकाने का आरोप लगाया है। तुकोगंज पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपितों ने जमानत के लिए पीड़िता को धमकाया और फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर राजीनामा लेख पर हस्ताक्षर करवा लिए।
दुष्कर्म का आरोपी जेल में है बंद
कनाड़िया रोड़ निवासी 20 वर्षीय पीड़िता ने 12 जून को युसूफ खान के विरुद्ध कनाड़िया थाना में दुष्कर्म और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करवाया था। मुकेश के नाम से दोस्ती कर युसूफ ने पीड़िता से संबंध बनाए थे। बाद में उसने पीड़िता को मुसलमान बनने के लिए धमकाया। युसूफ इस मामले में अभी तक जेल में ही बंद है।
हाईकोर्ट परिसर में जबरदस्ती साइन करवाए
पीड़िता का आरोप है कि 21 जुलाई को युसूफ का दोस्त रवि भाट घर आया और कहा बातचीत करनी है। चाय का बोलकर वह बाइक से हाईकोर्ट लेकर आ गया। यहां युसूफ के दोस्त शिवम वर्मा, शिवाय और मुबारिक भी मिलें। आरोपितों ने कहा कि युसूफ को जेल से बाहर निकालना है। उसके लिए तुमको हस्ताक्षर करने होंगे। आरोपित रवि ने कहा वह भाजपा नेताओं का करीबी है।
चार के खिलाफ मामला दर्ज
आरोपितों ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बहु प्रसारित करने की धमकी। पीड़िता पर दबाव बनाया और दस्वावेजों पर साइन करवा लिए। गुरुवार रात पीड़िता ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मानसिंह राजावत, लक्की, कुलदीप को घटना बताई और तुकोगंज थाने में चारों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई।

Exit mobile version