रविवार को इंदौर प्रेस क्लब में आयोजितकाबिलियत को सलाम कार्यक्रम

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

रविवार को इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित काबिलियत को सलाम कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए आईजी अनुराग ने कहा सपने बड़े और वास्तविक होना चाहिए। जिसविषय में रुचि हो, कोशिश करें कि उसी विषय में कॅरियर बनाएं। माता-पिता को भी इस बात को समझना होगा कि बच्चों पर अपनी पसंद थोपने के बजाय उनकी रुचि का ख्याल रखें। उन्होंने कहा, नॉलेज एक पॉवर है। इसका सही दिशा में उपयोग कर हम जीवन और अपने कॅरियर को सुदृढ़ बना सकते हैं।

विशेष अतिथि के रूप में मौजूद जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन ने कहा आज के दौर में परसेंटेज मायने नहीं रखता। कम या ज्यादा का भाव दिमाग से निकाल लक्ष्य निर्धारित करना होगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन सबसे जरूरी है। विद्यार्थियों को अनुशासित रहते हुए सतत मेहनत की जरूरत है। जिपं सीईओ जैन ने चैट जीपीटी के जनक सेंट ऑल्टमेन के एक वक्तव्य का उदाहरण देते हुए कहा, इस बदलते दौर में मिक्स दृष्टिकोण रखते हुए भविष्य की प्लानिंग करना आवश्यक है

इंदौर प्रेस क्लब के इस सालाना सम्मान समारोह में मीडिया परिवार के कक्षा 5वीं से 12वीं तक के 70 से अधिक बच्चों को
सम्मानित किया गया। आरंभ में इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा यह दौर प्रतिस्पर्धा का है। प्रतिस्पर्धा में बने रहने और विजयी होकर निकलने के लिए यह जरूरी है कि आप अधिक से अधिक ज्ञान प्राप्त करें। यह ज्ञान आपको अपने टीचर्स, पेरेंट्स व सहपाठियों से ही मिल सकता है।

कार्यक्रम में प्रेस क्लब उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, दीपक कर्दम, महासचिव हेमंत शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, कार्यकारिणी सदस्य अंकुर जायसवाल, अभय तिवारी, राहुल वावीकर, प्रवीण बरनाले, वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्यागी, शैलेश पाठक, सुनील जोशी, मुकेश तिवारी, अर्पण जैन, मुकेश भार्गव, अर्द्धेंदु भूषण, संजय लाहोटी, पंकज शर्मा, किशोर सिंह, विकास मिश्रा, विमल गर्ग, डॉ. दीपमाला गुप्ता, उमेश भारद्वाज, मार्टिन पिंटो, राजेंद्र कोपरगांवकर सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी और उनके परिजन मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप जोशी ने किया और अंत में आभार हेमंत शर्मा ने माना।

- Advertisement -

Exit mobile version