युवकों पर घेरकर चाकू से हमला,आठ के खिलाफ केस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


कुलकर्णी नगर में बदमाशों ने दो भाईयों पर हमला कर दिया। एक पर चाकू से वार किए है। उसकी हालत गंभीर है। परदेशीपुरा पुलिस ने आठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस के मुताबिक घटना कुलकर्णी नगर की है। अर्जुन माली की शिकायत पर सोमराज सिंघनाथ,विनोद सिंघनाथ,आयुष खींची,राजेश खींची,भय्यू,विकास सैनी,अभिषेक चौधरी,विकास व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अर्जुन नावेल्टी मार्केट(जेल रोड़) पर काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपित ने आयुष ने उससे कहा कि उसका भाई अजय उर्फ अज्जू नाले किनारे बेहोश पड़ा है।
अर्जुन उसको देखने गया तो आयुष व उसके साथियों ने घेर कर पीटना शुरु कर दिया। वह उनसे छुट कर भागा ही था कि खबर मिली अज्जू के साथ हाथापाई हो रही है।
अर्जुन उसको बचाने गया तो आरोपितों ने दोनों भाईयों को पीटना शुरु कर दिया। आरोपितों ने अज्जू पर तो चाकूओं से हमला कर दिया।

Exit mobile version