मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला हॉकी टीम को दी बधाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चीन के हांग्जो में महिला एशिया कप 2025 में भारतीय महिला हॉकी टीम को रजत पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम की यह गौरवशाली उपलब्धि टीम भावना एवं सशक्त संकल्प का प्रतीक है। बेटियों ने मां भारती का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज पूरा भारत महिला हॉकी टीम पर गर्व कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी खिलाड़ियों के स्वर्णिम भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दीं।

Exit mobile version