मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी भाईदूज पर्व की मंगलकामनाएँ

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को भाई-बहन के अटूट स्नेह और समर्पण के पावन पर्व भाई दूज की बधाई एवं मंगलकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भाई की प्रगति और लंबी आयु के लिए बहनों की शुभकामना अमृत के समान है। यह पवित्र त्यौहार भाई-बहन के मधुर संबंधों को और भी प्रगाढ़ करता है। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में मधुरता अक्षुण्ण रहने बनी रहने की मंगलकामना की है।

Exit mobile version