मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी नवरात्र पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार से प्रारंभ हो रहे शक्ति आराधना पर्व नवरात्र पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मां दुर्गा बेटी, माता और बहन सहित 9 स्वरूपों में वंदनीय है। मध्यप्रदेश में बहनों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित हैं। मध्यप्रदेश सरकार नारी को देवी स्वरूप मानकर अपनी योजनाओं के माध्यम से नारी शक्ति का वंदन करती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवरात्रि पर्व पर राष्ट्रवासियों की बुद्धि, ज्ञान और सुख- समृद्धि में प्रगति की कामना की है।

- Advertisement -
Exit mobile version